जोगेंद्र ​मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रस्तावों के कार्यों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झड़ी दिखाते हुए उनका शिलान्यास किया। क्षेत्र के 14 गांवों में 32 करोड़ रूपये की लागत से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं का शिलान्यास हुआ। साथ ही मुख्यमंत्री ने बसोचंदपुर गैंडीखाता में श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षाशाला में गोपाष्टमी महोत्सव मनाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए सड़क एवं तटबंध की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर​ सिंह धामी ने गौशाला क्षेत्र में सड़क व तटबंध बनाने की घोषणा करते हुए कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक भारत का नम्बर एक राज्य बनाने के लिए हम सब कृत संकल्प हैं। उत्तराखंड को देश की आध्यत्मिक राजधानी बनाना है।
बसोचन्दपुर (निकट गुजर बस्ती गैंडीखाता) स्थित श्रीकृष्णायन देशी गोरक्षाशाला में गोपाष्टमी महोत्सव के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्वागत अभिनन्दन किया। स्वामी आत्मानन्द महाराज के संरक्षण में और महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास महाराज की अध्यक्षता में चल रही यह गौशाला उत्तराखंड प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने अपनी विधायक निधि से ग्यारह लाख रुपये की सहयोग राशि इस गौशाला द्वारा किए जा रहे पुनीत कार्य कब लिए देने की घोषणा की है।
महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, बाबा हठयोगी महाराज, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, महापौर अनिता ममगई, रामकृष्ण मिशन के डॉ. रामकुमार, डॉ गंगादास महाराज ने भी मंच को सुशोभित किया।


कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के प्रयास से जल जीवन मिशन के अंतर्गत हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 14 ग्रामों में 3205.27 लाख (32 करोड़ पांच लाख 27 हजार) रुपये की लागत की पेयजल पम्पिंग पेयजल योजना के निर्माण कार्यों का​ शिलान्यास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इतनी बड़ी योजनाओं से क्षेत्र में शुद्ध पेयजल की समस्या नहीं होगी। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के साथ क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि देश की आजादी के बाद से पहली बार इतनी बड़ी योजनाओं का शुभारंभ हुआ है। क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या दूर हो जाएगी।
इन गांवों में होगा पम्पिंग पेयजल योजना का निर्माण
ग्राम — लागत
रसूलपुर मिट्टीबेरी —— 328.50
अहमदपुर चिड़ियापुर — 133.14
गाजीवाली ——— — 279.69
तपड़ोवाली गुज्जर बस्ती — 437.11
लालढांग ——— — 439.70
श्यामपुर नौआबाद — — 171.11
जसपुर चमरिया —— 221.95
सजनपुर पीली ——— 174.49
नौरंगाबाद ———— 103.83
गैंडीखाता ——— — 238.48
कांगड़ी ——— 200.14
समसपुर कटेबड़ ——— 96.02
लहाडपुर ————— 96.99
पीली पड़ाव ———— 284.12
कुल योग ———— — 3205.27