मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए युवा नेता देवेंद्र प्रधान।

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ग्राम और जिला पंचायत से राजनीतिक करियर शुरू करने वाले भाजपा के युवा नेता देवेंद्र प्रधान ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में तैयारी कर रहे हैं। उन्हें क्षेत्र के सभी वर्ग के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। वे क्षेत्रवासियों की सरकारी विभागों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवा रहे हैं, इससे लोगों में उनका विश्वास और कद निरंतर बढ़ रहा है। उनका कहना है कि वे भारतीय जनता पार्टी के​ सच्चे सिपाही है, पार्टी से जो आदेश मिलेगा उसी के अनुसार काम करेंगे। जनता के सुख और दुख में हमेशा खड़े रहेंगे।


भाजपा के युवा नेता देवेंद्र प्रधान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। राजनीति में उनकी दूसरी पीढ़ी है। सरकारी योजनाओं की बात हो या शासन प्रशासन में उनकी अच्छी पकड़ है। उनके अच्छे स्वभाव के चलते हुए पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपना ओएसडी नियुक्त किया और सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए काम हुआ। राज्यपाल के ओएसडी रहने के दौरान देवेंद्र प्रधान ने ज्वालापुर विधानसभा का क्षेत्र चुना और वहां की जनता की सेवा करनी शुरू की। उन्होंने कोरोना कार्यकाल में क्षेत्रवासियों को राशन किट, सैनिटाइजर, मास्क आदि देकर सहायता की। गरीबों की आर्थिक मदद भी की। लोगों की मदद करते—करते हुए वे लोकप्रिय हो गए।


देवेंद्र प्रधान प्रतिदिन जनता की सेवा के लिए काम कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का वे निरंतर काम कर रहे हैं। शादी के लिए अनुदान, छात्रवृत्ति, बीमारी के लिए सरकारी सहायता दिलाकर लोगों को आगे बढ़ने का मौका दिला रहे हैं। उनका एक ही सपना है कि क्षेत्र में अच्छी सड़कें हो, ताकि गांवों में आने जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं हो।


शिक्षा, चिकित्सा के लिए जनता को दूर दराज न जाने पड़े। शिक्षा के लिए अच्छे स्कूल हो, डिग्री कॉलेज जो तो युवा पीढ़ी का खासकर बालिका शिक्षा अच्छी होगी। उन्हें करियर के लिए भटकना न पड़े। क्षेत्र में स्किल शिक्षा के लिए आईटीआई भी खुलवाएंगे। उनके जीवन का एक ही उद्देश्य है कि जनता को सभी सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके।


250 सभा कर चुके हैं विधानसभा क्षेत्र में
ज्वालापुर विधानसभा में देवेंद्र प्रधान 250 से अधिक जनसभा कर चुके हैं। उन्हें प्रत्येक सभा में जनता का अपार स्नेह एवं प्यार मिला हैं। जिससे वे बेहद उत्साहित है। अब वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 11 नवंबर के आगमन पर भव्य स्वागत करने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि हजारों की संख्या में लोगों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।