जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस पार्टी ने प्रमोद खारी को बड़ी ज़िम्मेदारी दी है। उन्हें आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव डाक्टर हर्ष वर्धन श्याम ने रिसर्च विभाग में उत्तराखंड स्टेट कोर्डिनेटर बनाया है। कमेटी के चेयरमैन प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया है। प्रमोद खारी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो ज़िम्मेदारी दी है उसपर खरा उतरेंगे। साथ ही कांग्रेस की सरकार बनवाने के लिए जीतोड़ मेहनत करेंगे।
प्रमोद खारी परिवार कांग्रेस के लिए पूरी तरह समर्पित है। कांग्रेस पार्टी के जनाधार बढ़ाने के लिए वे निरंतर काम कर रहे हैं। उन्हें जो भी ज़िम्मेदारी मिली है उसे वे बख़ूबी निभा रहे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए रात दिन काम किया और सत्ता में कांग्रेस आइ। प्रमोद खारी ने टीम के साथ कोरोना कार्यकाल में ग़रीबों की ख़ूब मदद की। कई मरीज़ों का इलाज भी कराया। प्रमोद खारी का कहना है कि कांग्रेस की उत्तराखंड में सरकार बनेगी।
