जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा से चुनाव की तैयारी कर रहे युवा नेता वरुण बालियान ने क्षेत्र में उतरकर जनता की समस्या सुनी। उन्होंने देखा कि रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों में गहरे गड्ढे, जल भराव की समस्या, पथ प्रकाश शून्य, अवैध नशाखोरी आदि की बड़े स्तर पर समस्या मिली। स्थानीय लोगों ने भाजपा से दो बार के विधायक आदेश चौहान के प्रति नाराजगी जाहिर की। लोगों ने कहा कि इस बार क्षेत्र से विधायक जरूर बदलने का काम करेंगे।
युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं रानीपुर विधानसभा से तैयारी कर रहे वरुण बालियान ने सुभाष नगर की समस्याओं को लेकर गलियों में पैदल मार्च किया। उन्होंने जन जागरण अभियान चलाया। सुभाष नगर की जो समस्याएं हैं चाहे वो टूटी हुई सड़के हो, चाहे अवैध शराब की समस्या हो, चाहे वो खाली प्लॉट पड़े हो जिनमें पानी भरने के कारण वह तालाब बन चुके हो जिससे बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया फैलने का खतरा मंडराता हो की समस्या और भी बहुत समस्या है जिनसे स्थानीय लोग परेशान थे। वरुण बालियान ने आज आम जनता से बात की और उन्हें समझाया। उन्होंने कहा कि यदि 2022 में कांग्रेस की सरकार आई तो इन सब समस्याओं का निदान तुरंत किया जाएगा। आज के समय में सुभाषनगर की लगभग 40 से 50 गलियां जो आमजन की समस्या बनी हुई है। अधिकांश पुलिया का निर्माण स्वयं पैसा इक्कठा कर स्थानीय लोगों द्वारा कराया गया और कुछ गलियां ऐसी है जहां थोड़ी सी बरसात के बाद आम आदमी चल नहीं सकता। लोग बरसात में घरों में कैद होकर रह जाते हैं। कुछ गलियों के लोगों ने स्थानीय विधायक आदेश चौहान को चेतावनी भी दी है। यदि विधायक आदेश चौहान उनकी गलियों में आए तो उन्हें गलियों में घुसने नहीं दिया जाएगा। वरुण बालियान ने कहा कि अब आगे कार्यक्रम यह तय किया गया है कि गली-गली और घर घर जाकर साढ़े 9 साल में जो स्थानीय विधायक की विफलता है। लोगों को बताएंगे और लोगों को समझाएंगे कि इस विधायक ने साढ़े 9 साल तक आपको ऐसी परिस्थिति में रहने को मजबूर किया। और 2022 में जनता उनके खिलाफ वोट कर उनको इस बात का सबक सिखाने का काम जनता करेगी।
इस मौके पर ये नेता शामिल हुए
अनिल चौहान, महावीर चौधरी, रोहित चौहान, सुरेश मोहन, भूपेंद्र वशिष्ठ, पंकज त्रिपाठी, शुभम धीमान, शुभम बिष्ट, बंधन, मयंक, अखिलेश आदि के साथ स्थानीय लोग भारी संख्या में शामिल हुए।
