जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। समाजसेवा का पर्याय बने प्रसिद्ध समाजसेवी भूपेन्द्र कुमार के नेतृत्व में चल रही वैक्सी कार के माध्यम से संतों एवं कुष्ठ आश्रम में लोगों को वैक्सीन लगवाई। उन्होंने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
टीम जीवन के बैनर तले वैक्सी कार का लगातार संचालन जारी है। टीम जीवन के साथ मिलकर वैक्सी कार का संचालन किया जा रहा है। टीम के सक्रियता के साथ काम कर रहे समाजसेवी भूपेन्द्र कुमार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए लगातार वैक्सीनेशन का काम करा रहे हैं। कई दिनों से लगातार वे वैक्सी कार चलवाकर बुजुर्ग, संतों, असहाय, दिव्यांगो को घर घर पर जाकर वैक्सीन लगवाकर उनकी इम्यूनिटी बढ़वाने के लिए निरंतर काम करवा रहे हैं।


समाजसेवी भूपेन्द्र लगातार ज़रूरतमंद लोगों की सेवा के लिए राशन वितरण भी कर रहे हैं।
भूपेन्द्र कुमार का कहना है कि जब तक कोरोना बीमारी का संक्रमण रहेगा, उनका काम निरंतर जारी रहेगा।