जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मरा वह नहीं कि जो जिया न आपके लिए, वही मनुष्य हैं कि जो मरे मनुष्य के लिए – मानव सेवा के कार्य में कष्ट जरुर झेलना पड़ता हैं पर इससे प्राप्त आत्म संतोष का सुख अलग ही प्रकार का होता हैं। इन पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए टीम जीवन तन, मन, धन से मानव सेवा में प्रशाशन के साथ निरन्तर जुटी हुई हैं ज़िसका एक मात्र लक्ष्य है। जल्दी से जल्दी सबका टीकाकरण हो हम जीवन पटरी पर लौट सके। किसी भी समाज में व्याप्त रोग अथवा कष्ट का दुअभाव समाज के सम्पूर्ण वातावरण को दूषित करता है और समाज की खुशहाली में अवरोध उत्पन्न करता है। इसी संदर्भ में टीम द्वारा वैक्सी कार भी चलाई गई और जो रोज ज्यादा से ज्यादा बुजुर्ग दिव्यांग और 45+ से उपर ज़िनका भी टीकाकरण नहीं हो पाया है, उनका टीकाकरण करवा रही है।


टीम जीवन द्वारा भूपतवाला, गायत्री विहार, कनखल, लाल मंदिर और इन्डष्ट्रियल एरिया में वैक्सी कार के माध्यम से 70 लोगो का टीकाकरण किया गया व उन्हें टीके के प्रभाव के बारे मे भी ज़रूरी दिशा निर्देश दिये गए ज़िसमे इशिका व गौरव का विशेष योगदान रहा।
टीम जीवन के संरक्षक व हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने बताया कि हम सभी को अपने दिल में समाज एवं देश के प्रति कुछ करने का जज्बा रखना चाहिए। जब भी सेवा का मौका मिले हमें आगे आकर उसे भुनाना चाहिये। नवयुवक समाज के सुदृढ़ अंग हैं। अतः समाज – सेवा द्वारा समाज को उन्नत बनाने का सबसे बड़ा दायित्व हमारे नवयुवक पर है और टीम जीवन के सभी नवयुवक अपना दायित्व अच्छे से वहन कर रहे है। समाजसेवी भूपेन्द्र कुमार ने सभी लोगों को जागरुक होकर बिना भय एवं संकोच के टीकाकरण कराना चाहिए। उन्होंने युवाओं को टीम जीवन के साथ मिलकर समाजसेवा के काम करने चाहिए।


इन सभी कार्यो में विश्व हिन्दू संस्था के संस्थापक देवेंद्र प्रजापति, पूर्व पार्षद भूपेन्द्र कुमार, यश लालवानी, वैभव कौशिक, राजीव जोशी, विकेश शर्मा, दीपिका, इशिका, प्रेरणा, हितेष, नामित आदि लगातार लगे हुए है। जो भी व्यक्ति अपना य़ा अपने परीजनो का टीकाकरण करवाना चाहता है वो टीम जीवन के इन मेंबर्स से संपर्क कर सकता है।
आयुष राही -9568680144
य़श लालवानी -9927981354
हितेश अग्रवाल -7500008101
नमित गोयल -7500635006
राजीव जोशी -9557599676
आशिष मेहता -8791309111

By admin