जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड के नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरजीत सिंह ने मोमेंटो भेंटकर स्वागत किया। हरजीत सिंह ने कहा कि विकास की गति जारी रहेगी।
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में तीरथ सिंह रावत ने शपथ ग्रहण ली। इसके बाद स्वागत कार्यक्रम जारी रहा। इस दौरान भाजयुमो के महामंत्री हरजीत सिंह ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री तीरथ सिंह का स्वागत किया। हरजीत सिंह ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा नए मुख्यमंत्री ऊर्जावान हैं, उनपर जो विश्वाश शीर्ष नेतृत्व ने जताया है वे उस पर खरा उतरेंगे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को हरिद्वार कुंभ में आने के लिए आमंत्रित किया। इस मौके पर हरिद्वार मंडल के अध्यक्ष बृजेश चौधरी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।