जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के कुल 30 अधिकारियों के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इनमें 11 आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारी शामिल हैं। शासनादेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती से अवमुक्त करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती
निधि यादव (IAS-2017) को निदेशक पंचायती राज निदेशालय के पद से अवमुक्त किया गया है। वहीं अभिनव शाह (IAS-2019) को मुख्य विकास अधिकारी देहरादून के पद से हटाकर अपर सचिव पर्यटन तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपक सैनी (IAS-2020) को मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ से मुख्य विकास अधिकारी देहरादून बनाया गया है। प्रदीप कुमार (IAS-2021) को अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
अनामिका (IAS-2021), जो वर्तमान में बाध्य प्रतीक्षा में थीं, को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा नियुक्त किया गया है। आशिमा गोयल (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट ऊधमसिंह नगर से नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी बनाया गया है।
दीपक रामचंद्र सेठ (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की से मुख्य विकास अधिकारी चमोली, जबकि राहुल आनंद (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून से मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है।
सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2023) को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की तथा सुश्री दीक्षित जोशी (IAS-2023) को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं जीवन सिंह नगन्याल, PCS को छोड़कर आईएएस सूची में शामिल अधिकारियों में से अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल के पद पर तैनात जीवन सिंह नगन्याल को आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर तथा प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा, ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
PCS अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव
त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक शुगर मिल किच्छा के दायित्व से हटाकर अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल बनाया गया है।
अभिषेक त्रिपाठी को मुख्य विकास अधिकारी चमोली से निदेशक पंचायती राज, देहरादून नियुक्त किया गया है। रामजी शरण शर्मा को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा से अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी (ITDA), देहरादून के पद पर तैनात किया गया है। जय भारत सिंह को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी से अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून बनाया गया है।
श्याम सिंह राणा को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से हटाकर अपर नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून, जबकि नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी चमोली नियुक्त किया गया है।
विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली से हटाकर अपर आयुक्त गन्ना-चीनी, काशीपुर एवं प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा की जिम्मेदारी दी गई है।
पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल, ऊधमसिंह नगर एवं सचिव जिला विकास प्राधिकरण के दायित्व से हटाकर अपर मेला अधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार बनाया गया है।
कौस्तुभ मिश्रा को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ऊधमसिंह नगर के साथ उप निदेशक मंडी परिषद, रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सुश्री स्मिता परमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA के साथ नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
रविंद्र सिंह बिष्ट को नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी बागेश्वर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। निर्मला बिष्ट को उप निदेशक मंडी परिषद, रुद्रपुर एवं उप सचिव मुख्यमंत्री के साथ अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल, ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी मिली है।
जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन, हरिद्वार से हटाकर अपर जिलाधिकारी देहरादून एवं विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/CALA की जिम्मेदारी दी गई है।
नुपुर वर्मा को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी से हटाकर नगर आयुक्त, नगर निगम रुद्रपुर, जबकि कमलेश मेहता को डिप्टी कलेक्टर टिहरी गढ़वाल से हटाकर अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विनोद कुमार को डिप्टी कलेक्टर देहरादून से हटाकर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ऊधमसिंह नगर तथा सचिव जिला विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
परितोष वर्मा को नगर आयुक्त, नगर निगम हल्द्वानी से नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर नियुक्त किया गया है। वहीं गोपाल राम बिनवाल को नगर आयुक्त, नगर निगम रुड़की को हटाकर उप मेला अधिकारी, कुंभ मेला हरिद्वार की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
शासन के आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती वाले पदों पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

