मृतक युवकों की फाइल फोटो

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार आते समय मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें 06 युवकों की जान जलकर चली गई। दुर्घटना इतनी भयंकर हुई कि शव कोयला की भांति जल गए। मृतकों की पहचान हो गई है।


मुजफ्फरनगर में पानीपत-खटीमा हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा तड़के पांच बजे के करीब तितावी के पास हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। कार में आग लगने से उसमें सवार सभी छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। कार के साथ जलकर शव कोयले जैसे हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे से गुजर रहे लोगों ने कार में आग लगी देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार में लगी आग इतनी भीषण हो चुकी थी कि किसी को भी बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान कार के नंबर के आधार पर हरियाणा के हिसार जिले के निवासियों के रूप में की गई है। पुलिस परिवार से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।


जानकारी के अनुसार, यह परिवार सुबह हरिद्वार की ओर जा रहा था। कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में कार सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। सीओ फुगाना नरेंद्र यादव ने बताया कि हिसार में रह रहे परिवार को सूचित कर दिया है। मृतकों की पहचान हो गई है।
युवा हैं सभी मृतक
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मृतक युवा हैं और उनकी उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है। वहीं शव जलकर कोयला बन चुके थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक युवकों की फाइल फोटो

ये हैं मृतक
अजय (22) पुत्र शमशेर, निवासी मोठ गढ़ी, हिसार
अमन (24) पुत्र रामफल, निवासी मोठ गढ़ी, हिसार
राहुल (21) पुत्र समुन्द्र, निवासी राखी गढ़ी, हिसार
अंकित (19) पुत्र समुन्द्र, निवासी राखी गढ़ी, हिसार
साहिल (24) पुत्र सोमकुमार, निवासी राखी गढ़ी, हिसार
अंकित (23) पुत्र राजेश, निवासी राखी गढ़ी, हिसार

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *