जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। करवाचौथ के दिन महिला कार्मिकों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने राहत दी है। करवाचौथ के दिन शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिलाओं के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
उत्तराखंड शासन के सचिव राजेंद्र कुमार ने 29 अक्तूबर दिन बृहस्पतिवार का अवकाश घोषित किया है। इससे नौकरी करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत मिली है। वे अपना त्यौहार बिना टेंशन के मना सकेंगी।

