जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के पश्चात विप्रो एवं जॉली ग्रांट की टीम के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद क्षेत्र में कार्यरत 65 आशा कार्यकर्ताओं को BP मशीनें वितरित की गईं। इन BP मशीनों के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के रक्तचाप की नियमित जांच करने में सुविधा होगी।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। BP मशीन उपलब्ध होने से उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान एवं आवश्यकतानुसार मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा विप्रो एवं जॉली ग्रांट की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *