जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। बजरंग दल के दबाव में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया था। पुलिस के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी एक युवती ने 25 सितंबर 2026 को थाना पथरी में प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पथरी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थानाध्यक्ष पथरी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनास्थल से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच की गई और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान 26 सितंबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मुकदमे के मुख्य आरोपी शाहरुख पुत्र निसार, निवासी ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से हिरासत में लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

मुकदमा: मु.अ.सं. 489/2026

धाराएं: 127(3), 64(2)(ड), 70(2), 319 BNS एवं धारा 05 उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम

गिरफ्तार आरोपी: शाहरुख पुत्र निसार, ग्राम बादशाहपुर, थाना पथरी, हरिद्वार

पुलिस टीम:

म0उ0नि0 शाहिदा परवीन

कांस्टेबल जयपाल सिंह

कांस्टेबल जयपाल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *