जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सांगठनिक बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान को गति देना और सेवा संकल्प अभियान के निमित्त होने वाले कार्यों के लिए योजना रचना बनाने पर जोर दिया।
भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की सांगठनिक बैठक का आयोजन कटारपुर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी और प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार और विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की और कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया।

प्रदेश महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ता बहुत निष्ठावान और ईमानदार हैं जो हर समय पार्टी की विचारधारा और प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक संपन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी का सत्यापन अति आवश्यक है क्योंकि 2027 का चुनाव नजदीक है इसलिए प्रत्येक बूथ पर बूथ की टोली को सत्यापित कर उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनना तय है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि सरकार द्वारा हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सहित सभी विधानसभाओं में जनहित के कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम बहादरपुर जट में मुख्यमंत्री घोषणा के द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज का निर्माण कराया गया है और लालढांग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं जिला पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर हम यह सीट जीतकर भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे।

जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान महत्वपूर्ण अभियान है इस अभियान को शत प्रतिशत पूरा करना हम सबकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में हरिद्वार जिले की पांचों विधानसभाएं भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष गढ़वाल विकास निगम रितु मित्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, सीमा चौहान, जगपाल सैनी, तरुण नैय्यर, रिशु चौहान, धर्मेंद्र चौहान, विवेक चौहान, विक्रम चौहान, राकेश सैनी, सुशील पंवार, संजीव कुमार, अरविंद कुशवाहा, बालम सिंह नेगी, धर्मेंद्र चौधरी, चौधरी सत्यकुमार, राजेश वर्मा, दीपक सैनी, प्रखर प्रधान, नकलीराम सैनी, कृष्णपाल, प्रदीप चौहान, अमित सैनी, अरविंद कुमार, सोहनवीर पाल, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, पंकज चौहान, चांद किरण सिंह, बलवंत पवार, तेजपाल चौहान, दीपक रावत, नवीन पाल, विकास पाल, रमेश प्रधान, सरवन चौहान, हर्ष वर्मा सचिन चौहान, राहुल चौहान, साधुराम चौहान, सरवन कुमार, शर्मिला बगवाड़ी, दीपा कश्यप, अंजू सिंघानिया, शुचिता ध्यानी, श्याम सुंदर चौहान, नरेश भगत, कुंवरपाल चेयरमैन, तिलक राम सैनी, उत्तम सिंह रावत, अजीत चौहान, प्रवीण सैनी, चंद किरण सिंह, चौधरी रजनीश, डॉ मनमोहन, प्रमोद चौहान, प्रदीप कश्यप, नितिन पाल, श्याम सुंदर चौहान, रामपाल प्रधान अंकित चौधरी, नितिन शर्मा सहित सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

