मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक में जनता हित में कई प्रस्ताव लाए गए। सबसे अह्म एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स का स्टाइपेंड को बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया। हरिद्वार में ईएसआई अस्पताल को 15 एकड़ भूमि देने को प्रस्ताव भी पारित किया गया।
ये लिए गए अह्म निर्णय
— एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स को मिलने वाले स्टाइपेंड को 17,000 से बढ़ाकर 25,000 किया गया।
— माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक व्यायाम के 33 पद पदक विजेताओं के लिए किए गए रिजर्व।
— खेल नीति 2021 के तहत तमाम विभागों में 283 पदों को खिलाड़ियों की नौकरी के लिए आरक्षित किया गया। खेल विभाग युवा कल्याण विभाग गृह विभाग परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग में खिलाड़ियों को मिलेंगे जॉब।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

— ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मिली मंजूरी।
— उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मिली मंजूरी
उत्तराखंड कारागार विभाग, विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी।
— शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का होगा पुनर्निर्धारण, सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायालय के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ा।
— खाद्य विभाग, विधिक माप विज्ञान में सेवा नियमावली संशोधन को मंजूरी।
— जीएमवीएन की पार्किंग में 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को मिलेगी।
— कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय, हरिद्वार की जमीन के निकट 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर।
— इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा:
सबसे बड़ी खुशखबरी इंटर्न डॉक्टरों के लिए है। उनका स्टाइपेंड बढ़ाने को मंजूरी मिली है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के इंटर्न डॉक्टर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे. चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने उन्हें दो दिन पहले ही उनकी मांगों के लेकर आश्वासन दिया था. आखिरकार कैबिनेट ने इंटर्न डॉक्टर की मांग मान ली है. हालांकि उनकी मांग स्टाइपेंड 30,000 रुपए करने की थी. फिलहाल सरकार ने स्टाइपेंड 25,000 कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *