जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद लक्सर कोतवाली पुलिस ने गौकशी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अन्य कार्रवाई की गई है। हालांकि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चेतावनी दी हुई थी कि यदि गौ तस्कर दो दिन में गिरफ्तार नहीं किए गए तो वे 7 सितंबर को आंदोलन करेंगे।
लक्सर पुलिस ने बताया कि पांच सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चौकी रायसी क्षेत्रांतर्गत ग्राम कंकरखाता के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा गौकशी की गई है। मौके पर गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल के टुकड़े पड़े हैं। सूचना पर लक्सर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा गौवंशीय पशु के सिर एवं खाल के टुकड़ों को कब्जे में लेकर थाना लक्सर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग, निगरानी एवं लगातार दबिश की कार्रवाई की गई। पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी सुरागरसी-पतारसी के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों में गौकशी की घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को गौकशी उपकरणों सहित हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा पूर्व में 19.08.2026 को ग्राम कंकरखाता क्षेत्र में भी गौकशी की घटना में संलिप्त होना स्वीकार किया गया है। कोतवाली लक्सर पर उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की गई।
नाम पता आरोपित
1. जाहिद पुत्र सद्दीक, निवासी ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
2. जुल्फकार उर्फ सुल्फा पुत्र सराजू, निवासी ग्राम खानपुर, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
3. समीर उर्फ गुड्डू पुत्र जुल्फकार, निवासी ग्राम कंकरखाता, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1. गौवंशीय पशु का सिर एवं खाल
2. ⁠गौकशी में प्रयुक्त उपकरण
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
लक्सर कोतवाली के एसएसआई नितिन चौहान, एसआई राजीव उनियाल, हेका अरविन्द रावत, कांस्टेबल सुरेश चौहान, अनूप पोखरियाल का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *