जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड में कई जनपदों के जिलाधिकारी बदले जाएंगे। हालांकि इनके कुछ दिनों बाद एसएसपी भी बदले जाएंगे। ये प्रक्रिया आगामी विधानसभा चुनाव—2027 के मद्देनजर होगी। आईएएस के तबादलों में जनपदों की जिम्मेदारी संभालने वालों को दूसरे जनपदों की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। इनमें अल्मोड़ा, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, हरिद्वार के साथ अन्य दो जनपदों में तबादला प्रक्रिया जल्द होने जा रही है।
शासन स्तर से कई जिलों के जिलाधिकारी बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो जनपदों में डीएम की जिम्मेदारी बखूबी निभाते हुए जनता की समस्याओं से लगातार रूबरू होकर उनका निदान करा रहे हैं, उन्हें दूसरे जिले की जिम्मेदारी मिलने जा रही है। हालांकि अब चुनाव नजदीक है तो चुनाव से पहले ये प्रक्रिया शासन पूरी करने में लगा है। इस महीने में किसी भी दिन डीएम बदले जाएंगे तो अगले महीने एसएसपी बदले जाने का नंबर होगा। तबादला सूची में हरिद्वार जनपद के दोनों शीर्ष अधिकारी बदलने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

