जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचआरडीए ने कई अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया। एचआरडीए की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर गाडोवाली में दो, जमालपुर कलां में अवैध कॉलोनी का ध्वस्तीकरण कर सील किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए कि अवैध कॉलोनी या अवैध निर्माण कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा।

एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह

बृहस्पतिवार को एचआरडीए ने तीन कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण करते हुए सीलिंग प्रक्रिया की। एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह ने बताया कि ईदगाह के पीछे, गाडोवाली रोड हरिद्वार में अलीशेर द्वारा लगभग 11 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग, गाडोवाली में ही आम के बाग के पास अकुंर गर्ग की कालोनी के पीछे गोडोवाली रोड हरिद्वार में जावेद/सजंय आदि हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 6-7 बीघा भूमि पर अवैध प्लंटिग कर आरसीसी की रोड निर्माण व कालोनी काटने का कार्य किया जाता मिला। इसी के साथ ही गायत्री माता मंदिर के बगल में, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने जमालपुर कलां हरिद्वार में राज राणा / हितबद्व व्यक्ति द्वारा लगभग 4-5 बीघा भूमि पर कच्चा रास्ता बनाकर कलोनी काटने का कार्य किया जाता मिला, उपरोक्त तीनों कॉलोनियों के मालिकों को नोटिस जारी किए। लेकिन संतष्टिपूर्ण जवाब नहीं दिए जाने पर और स्थल पर निर्माण कार्य बंद ना करने के कारण प्राधिकरण टीम द्वारा जेसीबी की सहायता से अनाधिकृत प्लाटिंग/विकास कार्याे को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ताओं को स्वीकृत कराए बिना निर्माण न कराने की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि यदि अवैध कॉलोनियों में किसी प्रकार का निर्माण कार्य होता मिला तो कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *