जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुड़ियाला हरिद्वार के गणित विभाग में प्रोफेसर सविता वर्मा द्वारा हस्त निर्मित राखी एवं रक्षाबंधन के ऊपर एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बड चढ़कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में राजनीति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ आबिदा असिस्टेंट एवं भौतिक प्रयोगशाला सहायक सुमन ने निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन किया। हस्त निर्मित राखी प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्रा सादिया को प्रथम स्थान तथा नेविश एवं वंशिका को द्वितीय स्थान तथा काफिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में जिया बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, रिया बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा गुरमीत पंचम सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एमएस पंवार ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करी तथा उन्हें इस तरह की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। तथा उन्होंने बताया कि अपने अंदर क्रिएटिविटी हमेशा जिंदा रखनी चाहिए जो हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

