जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार में उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व ‘हरेला‘ के उपलक्ष्य में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, जगजीतपुर के तत्वाधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं विवेक गुप्ता, एचओडी ओपरेशन, ओमानाथ, क्षेत्रीय प्रबन्धक, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैक एवं उनकी टीम द्वारा आम, नीम, अमरूद आदि छाया एवं फलदार वृक्षों के पौधे संस्थान में रौपित किए गए।

संदीप चौधरी ने ‘हरेला‘ पर्व पर सभी प्रदेश वासियों को अपनी शुभकॉमनांए देते हुए कहा कि सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं, उनकी देखभाल का संकल्प लंे और स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभांए। विवेक गुप्ता ने कहा कि यह पर्व हमें वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। श्रीमती ओमानाथ ने ‘हरेला पर्व‘ पर सभी को अपनी शुभकॉमनाएं प्रेषित की।
इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक से अखिलेश कुमार, विपिन कुमार, आकाश कुमार सजवाण, मयंक सिंधिया, अभिषेक वर्मा, विकास पुण्डीर, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे। एचईसी कॉलेज से प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल, तारा सिंह, ललित जोशी, उमराव सिंह आदि स्टॉफगण उपस्थित रहे।

