जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर, हरिद्वार में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 17 जुलाई शुक्रवार को निःशुल्क ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन होनेे जा रहा है। जिसमें एचईसी कॉलेज के अलावा उत्तराखण्ड व अन्य राज्यों के कॉलेज, महाविद्यालय/विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए निःशुल्क पंजीकरण कर अपनी योग्यता व साक्षात्कार के आधार पर नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है।
एचईसी कॉलेज से प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि नौकरी मेले में एयरटेल, एचडीएफसी, हाईक एडु, जस्ट डायल, सिलारिस, एचडीएफसी फाईनेन्सियल सर्विस, कैपरी ग्लोबल, कवेश कार्प, धनगार्ड, टीमलीज, टेलेपरफॉर्मेन्स आदि कम्पनियॉ छात्रों को साक्षात्कार के द्वारा रोजगार प्रदान करेंगी। छात्र लिंक पर स्कैन कर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

