जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पथरी थाना पुलिस ने बलात्कार और लूट मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात के वक्त घर पर अपने बच्चे के साथ मौजूद महिला से तमंचे दिखाकर बलात्कार और लूट मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल करते हुए उनके कब्जे से वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया चाकू, तमंचा, बाइक, मोबाइल फोन के टूटे पार्ट, बैटरी व महिला से लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं। घटना 7 जुलाई की है।
8 जुलाई को महिला द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पथरी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पथरी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास से जुटाए गए सबूतों और आमलोगों से की गई पूछताछ के आधार पर लगातार संभावित स्थानो पर दबिशें दी गई।
14 जुलाई को मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुछताछ के दौरान दोनों संदिग्ध ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया।
आरोपियों से हुई बरामदगी एवं अन्य सबूतों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी की गई। चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण-
— शिवम पुत्र गम्भीर 24 वर्ष, शेखर पुत्र चादकीराम 22 वर्ष, अरुण पुत्र दलीप 23 वर्ष, निवासी ग्राम दुर्गागढ थाना पथरी जनपद हरिद्वार। विकास पुत्र राजेन्द्र 25 वर्ष निवासी ग्राम महाखडी थाना सयाणा बुलन्दशहर।
पुलिस ने बरामद किए ये सामान
अवैध चाकू- 01, अवैध तमंचा- 01, वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल, लूटे गए झुमके- 01 जोड़ी, मोबाइल फोन के टूटे हुए टुकड़े व बैटरी
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
पथरी थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई उपेन्द्र सिंह, एसआई विपिन कुमार (चौकी प्रभारी फेरूपुर), एसआई बबलू चौहान, शाहिदा परवीन, मुकेश राणा, दीपक चौधरी, मुकेश चौहान, जयपाल चौहान, राकेश नेगी, नारायण सिंह का सहयोग रहा।

