जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगर में रेलवे स्टेशन के आसपास धंधा करने वाली कई महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। चार महिलाओं में से दो हरियाणा की निकली।

नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन राणा ने बताया कि चौकी मायापुर से शिवमूर्ति चौक की तरफ चैकिंग होटल ढाबे धर्मशाला व सुरक्षा व्यवस्था /यातायात व्यवस्था में मामूर थे तो देखा कि शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट की ओर रेलवे गेट के सामने दो पक्ष आपस में गाली गलौच करते हुये लडाई झगडा व मारपीट में उतारु थे। पास जाकर देखा तो ज्ञात हुआ कि उपरोक्त दोनो पक्ष महिलाऐ हें व यह महिलाये आने जाने वाले व्यक्तियो को अपनी तरफ आकर्षित करने को लेकर दोनो पक्षो की महिलायें एक-दूसरे के साथ गाली गलौच करते हुये मारपीट में उतारु थी ।

शान्ति भंग/संज्ञेय अपराध की घटना कारित ना हो उक्त दोनों पक्षो की महिलाओं को हमराही म0 अ0उ0नि0 हेमलता पाण्डेय म0कानि मुन्नी राणा, म0होगा प्रीति की सहायता से उक्त दोनो पक्षो को अन्तर्गत धारा-126/135/170 BNS के तहत हिरासत में लेकर आवश्यक/ विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*नाम पता आरोपित*

1- महिला निवासी नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी ग्राम ऊजा पानीपत हरियाणा।

2-महिला निवासी नियर केनरा बैक जगजीतपुर थाना कनखल हरिद्वार मूल निवासी मनीमाझरा थाना मनीमाझरा चण्डीगढ।

3- महिला निवासी ग्राम कोटसराय थाना नगल जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश ।

4-महिला निवासी हाल झुग्गी झोपडी रोडीबेलवाला थाना कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार मूल निवासी सराय रोयला थाना सराय रोयला दिल्ली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *