जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिका की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोपी नामजद किए हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर कांग्रेस नेताओं को सड़क पर उतरना पड़ा है। जबकि मध्य हरिद्वार में भाजपाईयों का गढ़ है। पूरी घटना पर भाजपा नेताओं की मौन से लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुरी से गायब हुई नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में पुलिस की लापरवाही सामने आई। पूरा हादसा भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र में हुआ है। लेकिन भाजपा के नेता मौन साध गए है। अब मामले में परिजनों का साथ देने के लिए कांग्रेस नेता आए है। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली ज्वालापुर के बाहर प्रदर्शन कर मृतक बच्ची को त्वरित न्याय दिलाने के लिए सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस बालेश्वर सिंह, पूर्व अध्यक्ष एड फुरकान अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, वरिष्ठ नेता मनोज सैनी, मंजू गोस्वामी, संजय सैनी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान, एससी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मनोज जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री पूनम भगत, रकित वालिया, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा, सुभद्रा अग्रवाल, दीपिका गुप्ता, मेहरबान खान, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, युवा नेता सागर बेनीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुंदर सिंह मनवाल, कैलाश प्रधान, अक्षत सैनी, आशु भारद्वाज, राजू चित्कारा, धर्मराज सैनी, अमित गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ साथ मृतक नाबालिग बच्ची के परिजन भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *