जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के हर कार्यक्रम में जेब कतरे शामिल होते हैं। ये जेब कतरे नेताजी की वेशभूषा में शामिल होते हैं। इस खुलासा जयराम आश्रम में हुए कार्यक्रम में हुआ। नेताजी की वेशभूषा में शामिल हुए जेब कतरों ने पार्षद हिमांशु, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग के भाई के साथ पत्रकार की जेब काट ली। इस जेब कतरे को पत्रकार ने पकड़ लिया। आरोपी ने अपने को कांग्रेस के विधायक का खास कार्यकर्ता बताया।
कांग्रेस पार्टी का जयराम आश्रम में बड़ा कार्यक्रम था। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा शामिल हुईं। इस कार्यक्रम के दौरान कुछ जेब कतरों ने अपना काम कर दिया। कईयों की जेब साफ कर दी। इस आसिफ नाम के जेब कतरे ने वरिष्ठ पत्रकार महावीर नेगी की भी जेब साफ कर दी। उनकी जेब में 14 हजार रुपये थे। जैसे ही जेब कटी तो उन्हें महसूस हो गया। उन्होंने पीछे देखा तो नेताजी के वेष में जेब कतरा था। पहले तो वह शक पकाया, लेकिन जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से पत्रकार के रुपये निकले।
जेब कतरे ने अपने आपको कांग्रेस के विधायक के साथ आया बताया, लेकिन विधायक ने उसे मौके पर धमकाया। हालांकि यह पहला कार्यक्रम नहीं है, जिसमें नेताओं या आमजन की जेब नहीं काटी गई हो। कांग्रेस के हर कार्यक्रम में जेब कतरे शामिल होते है। पार्षद अनुज सिंह जोकि फिलहाल भाजपा में शामिल है, उनके महंगे मोबाइल और पर्स चोरी हुए। पार्षद आकाश भाटी का मोबाइल भी कांग्रेस की रैली में चोरी हुआ। यहां तक शुभारंभ बैंकट हाल में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के मोबाइल चोरी तक कर लिए।
कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल होने वालों को सलाह है कि वे घर पर रुपये पैसे रखकर चले। हालांकि इस मामले में वरिष्ठ नेता राव आफाक अली चतुर हैं, वे कभी रुपये रखकर नहीं लाए।

