जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। सीनियर आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को कुंभ मेला—2027 का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया है। जबकि कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल को नियुक्त किया है। ये दोनों अधिकारी हरिद्वार में नियुक्त रह चुके हैं। इसलिए इनका अनुभव शहरवासियों के साथ आमजन को मिलेगा।
इन्हीं के साथ श्वेता चौबे को टिहरी जिले की एसएसपी की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां पर अभी तक आयुष अग्रवाल कार्यभार संभाल रहे थे। विशाखा अशोक भदाणे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक नियुक्त किया है।

