जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम में हुई हत्या के एक आरोपी को नवनियुक्त कोतवाल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।
भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एक फरवरी को रविदास जयंती शोभायात्रा सकुशल संपन्न होने के उपरान्त शाम पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी विशाल द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही युवक आनंद की गोली मरकर हत्या कर दी थी। आनंद के परजनों व उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा आक्रोशित होकर विशाल पक्ष के मांगेराम की लाठी डंडों से पीटकर हत्या और घरों में आगजनी कर तोडफोड़ कर शान्ति व्यवस्था भंग की गयी थी। प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर थाना भगवानपुर पर सम्बंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कए गए।

कोतवाल रितेश शाह

गठित पुलिस टीम द्वारा त्वारित कार्यवाही करते हुये दोनो पक्षो से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया था तथा अन्य वांछित की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग टीमे बनाई गई थी।
वांछित की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत टीम ने तलाश हेतु सघन खोज अभियान जारी रख स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा मेहनत एवं सतर्कता के परिणाम स्वरूप मुखबिर की पुख्ता सूचना के आधार पर ग्राम बिनारसी से वांछित बबलेश कुमार को गिरफ्तार किया।
पकड़ा गया आरोपी –
बबलेश कुमार पुत्र सतपाल निवासी ग्राम बिनारसी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
भगवानपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, एसआई पुनीत दनोशी, कांस्टेबल विनय थपलियाल, उबैदुल्ला का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *