जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीएससी (ऑनर्स) बायोटैक्नोलाॅजी पंचम सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीएससी (ऑनर्स) बायोटैक्नोलाॅजी पंचम सेमेस्टर की छात्रा गरीमा शर्मा ने 82.13 प्रतिशत अंको के साथ प्रथम, आयशा ने 81.63 प्रतिशत अंको के साथ द्वितीय, अदिति पटेल ने 77.63 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी व प्राचार्या डॉ तृप्ति अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकाॅमनाएं दी।

