जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रोजेदारों ने रमजान के पवित्र महीने को कलंकित कर दिया। चार आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की जोकि रोजेदार थी, के साथ दुष्कर्म किया। भगवानपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब आरोपियों की ईद सलाखों के पीछे बनेगी।
16 मार्च को कोतवाली भगवानपुर में वादी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री, जो एक निजी संस्थान में अध्ययनरत है, के साथ आरोपियो द्वारा नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा डिजिटल साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 18 मार्च को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
आरोपियों के नाम एवं पता
1. दानिश पुत्र फरमान, निवासी छिदबना, थाना रामपुर मनिहारन, सहारनपुर (उ.प्र.)
2. आजम पुत्र तहसीन, निवासी मोहल्ला टोली, कोतवाली मंगलौर, हरिद्वार
3. शोयब पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार
4. उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा, निवासी ग्राम शाहपुर, भगवानपुर, हरिद्वार
पुलिस टीम में इनका रहा सहयोग
भगवानपुर कोतवाली प्रभारी राजीव रौंथाण, एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मुकेश नोटियाल, हेड कांस्टेबल ललित यादव, उबैद, महिपाल सिंह का सहयोग रहा।
भगवानपुर पुलिस की हिरासत में चारो आरोपी।