जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

ज्योति एस, आगरा (दयालबाग): दयालबाग राइफल क्लब का 58वां वार्षिकोत्सव शनिवार को दयालबाग राइफल रेंज पर गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब के उद्देश्य आम नागरिकों में खेल भावना का विकास तथा आत्म-रक्षा के लिए राइफल चलाने की दक्षता को प्रोत्साहन को साकार करता हुआ अनुशासित एवं प्रेरक आयोजन देखने को मिला।

नवयुवकों-नवयुवतियों को नियमित प्रशिक्षण

दयालबाग राइफल क्लब प्रतिदिन नवयुवकों एवं नवयुवतियों को शूटिंग के प्रति जागरूक करता है और उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान करता है। क्लब में लगभग 1200 आजीवन सदस्य हैं। प्रशिक्षण व्यवस्था में सेना के भूतपूर्व एवं वर्तमान अधिकारी मेजर जनरल, ब्रिगेडियर और कर्नल महत्वपूर्ण सहयोग देते हैं, जिससे प्रशिक्षण का स्तर सुदृढ़ बना हुआ है।

वार्षिक शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने उद्देश्यों के अनुरूप सदस्यों के लिए शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस वर्ष की प्रतियोगिता में कुल 100 सदस्यों ने भाग लिया। इनमें महिलाएं, पुरुष तथा भूतपूर्व चैंपियंस शामिल रहे, जिन्हें फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

25 और 50 मीटर रेंज की प्रतियोगिताएं सम्पन्न

दिनांक 25 जनवरी 2026 को दयालबाग राइफल रेंज पर 25 मीटर एवं 50 मीटर रेंज की शूटिंग प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में उच्च स्तर का अनुशासन, एकाग्रता और तकनीकी दक्षता देखने को मिली।

परम पूज्य गुरुमहाराज एवं रानी साहिबा की गरिमामयी उपस्थिति

वार्षिकोत्सव के अवसर पर परम पूज्य गुरुमहाराज एवं परम आदरणीय रानी साहिबा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंचीय व्यवस्था और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यों एवं दर्शकों में उत्साह का वातावरण बना रहा।

विजेता प्रतिभागी घोषित

सामान्य श्रेणी: प्रियदर्शिनी, डा. निहार, आलोक यादव, नामरतन, भारत भूषण, आनंद कुमार

चैंपियंस श्रेणी: नंदिता सतसंगी, आचरज दयाल, प्रकाश साहनी

संचालन और आयोजन में अहम भूमिका

कार्यक्रम के संचालन में कर्नल एसके सतसंगी एवं कर्नल रवि प्रकाश की प्रमुख भूमिका रही। संपूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन एवं प्रबंधन स्वामी दयाल सिंह (सचिव), दयालबाग राइफल क्लब द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *