जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जिले की पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। शराब को हरियाणा से लाया गया था। सप्लायरों ने कैमिकल का बिल बनाया हुआ था। आरोपी 10 टायरा ट्रक में 300 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप को चंडीगढ़ से बिहार सप्लाई करने ले जा रहा था। उसे बिहार में बेचकर बड़ा मुनाफा कमाने का प्लान था।
हरिद्वार पुलिस ने मकर संक्रांति पर्व के दृष्टिगत सीमांत थानों सहित समूचे जनपद में चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। चैकिंग के दौरान चौकी लण्ढौरा क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष इनपुट के आधार पर एक 10 टायरा ट्रक से कैमिकल की आड़ में ले जायी जा रही 300 पेटी शराब (हरियाणा ब्रांड सुपर जुबली स्पेशल व्हिस्की) बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब वह चंडीगढ़ से लेकर बिहार के लिए चला था ताकि शराबबंदी में मोटा मुनाफा कमाया जा सके।


पकड़ा गया ड्राइवर-
रवि रंजन कुमार राय पुत्र लखिन्द्र राय निवासी सुन्दरपुर बिरियापुर थाना सकरा जिला मुजफ्फरपुर बिहार।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *