जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हाईवे पर अनियंत्रित वाहन की टक्कर से कार हिंडन नदी में गिर गई। हादसे में एक कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिसकर्मी किसी मुकदमें में विवेचना कर लौट रहे थे।
बागपत-मेरठ हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के कांस्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। अनियंत्रित वाहन की टक्कर से एक कार सीधे हिंडन नदी में जा गिरी।
नदी में गिरी कार, मची अफरा-तफरी
हादसा इतना भीषण था कि कार नदी में गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू कर नदी में गिरे लोगों को बाहर निकाला।
दो की मौत, तीन गंभीर घायल
हादसे में बुलंदशहर निवासी हेड कांस्टेबल राहुल और बसोद निवासी अजरू उर्फ अजरुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य कांस्टेबल और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विवेचना कर लौट रहे थे पुलिसकर्मी
बताया गया कि पुलिसकर्मी मेरठ के जानी क्षेत्र से किसी विवेचना को पूरा कर वापस अपने थाने लौट रहे थे। इसी दौरान बागपत-मेरठ हाईवे पर यह हादसा हो गया।
अधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *