जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। जाट विकास मंच, भेल, हरिद्वार समाज के उत्थान हेतु समय समय पर कार्य करता रहता है। उसी कड़ी में बच्चों एवं युवाओं को प्रोत्साहित करने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढाने हेतु खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सैक्टर-5बी, बीएचईएल, हरिद्वार में 30 नबम्बर 2025 को किया गया। जिसमें हर उम्र के बच्चों, युवाओं व मातृ शक्ति ने बढ-चढ कर भाग लिया। अभिभावकों हेतु भी दौड़ एवं रस्सा-कसी जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे वहां उपस्थिति सभी लोगों के द्वारा सराहा गया।
कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए जाट विकास मंच के अध्यक्ष सुशील कुमार आर्य ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। अतः हमें अपने दैनिक कार्यों में से अपने लिए समय निकालना चाहिए एवं शरीर को एक्टिव रखने हेतु खेल, योग- प्राणायाम आदि को अपनी जीवन शैली में अपनाना चाहिए।
मंच के महामंत्री राजीव चौधरी ने बच्चों को बताया कि निरोगी काया ही सबसे बड़ा धन है और यह ही सुखी जीवन का आधार है। अतः सभी अपने आप को व्यायाम इत्यादि कर फिट रखें और जीवन का भरपूर आनंद लें।
मंच के संरक्षक विवेक सिंह ने खेलों में जाटों के योगदान विषय पर प्रकाश डालते हुये बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश को एक शीर्ष स्थान दिलाने में जाटों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खेल से स्वस्थ तो रहते ही हैं साथ ही युवा पीढी खेलों को अपने करियर के विकल्प के रूप में भी अपना सकती है एवं अपना व अपने देश का दुनिया में नाम रोशन कर सकती है।


बच्चों की खेल कूद के प्रति रूचि बढ़ाने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु जाट विकास मंच द्वारा दौड़, रिले रेस,लम्बी कूद व रस्सा कसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं, जिनमें सभी उम्र के बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम के संयोजक सुरेन्द्र नेहरा रहे एवं विशेष योगदान मनोज कुमार का रहा। कार्यक्रम का संचालन दीनदयाल एवं श्रवण कुमार ने किया। अंत में विजेताओं को मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विवेक सिंह, सुशील कुमार आर्य, राजीव कुमार चौधरी, देवेंद्र राठी, शीशपाल सिंह, विकास चौधरी, सुरेन्द्र नेहरा, नरेंद्र सिंह मान, जितेन्द्र चहल,दर्याव सिंह, ललित कुमार, विजय मलिक, रामचन्द्र जाट, निखिल चौधरी, मुकेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, सुभाष चंद, सुखबीर सिंह,विनोद धनखड़, सचिन राठी, रूपेन्द्र कुमार, चंद्रशेखर आजाद, जितेन्द्र चाहर, संदीप सांगवान, राजूलाल , विजयपाल सिहाग, धर्मवीर नैन, अभय राणा, बालेंद्र सिंह, रोहित कुमार, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *