जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने गंगा स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ सफाई की। उन्होंने अन्य लोगों को भी गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।
एचईसी के स्वयंसेवियों ने मां गंगा की स्वच्छता एवं अविरलता हेतु स्वच्छता अभियान कार्यक्रम बिरला घाट निकट, हरकी पैड़ी हरिद्वार में चलाया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य सफाई के साथ जन-जागरुकता करते हुए समाज को संदेश देना ताकि गंगा की स्वच्छता बनी रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवियों का भी कर्तव्य था कि गंगा में जितने भी जो पॉलीथीन, कपड़े, टूटी हुई मूर्तियां आदि सब चीज पड़ी रहती है इन सबको एक जगह स्थान पर एकत्रित किया गया ताकि नगर निगम द्वारा उक्त स्थान पर एकत्रित कचरे को वहां से निकाला जा सके। इस कार्यक्रम में हरिद्वार रैड क्रॉस सोसाइटी के सेक्रेटरी डॉ नरेश चौधरी भी उपस्थित रहे और उनकी अगुवाई में यह कार्यक्रम किया गया। डॉ चौधरी ने एचईसी कॉलेज के चेयरमैन संदीप चौधरी, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला समन्वक डॉक्टर एसपी सिंह एवं कार्यक्रम अधिकारी उमराव सिंह को स्वच्छता अभियान जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिये शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर डॉ चौधरी ने स्वयंसेवियों के साथ मां गंगा की स्वच्छता हेतु स्वयं भी और समाज के अन्य व्यक्तियों को भी इस संदर्भ में जागरूक करने के संदर्भ में संकल्प लिया और छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवियों के साथ मीनाक्षी सिंघल, नूपुर गर्ग एवं अशोक कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *