जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पार्षद आकाश भाटी क्षेत्र की हर समस्या को लेकर सजग है और संबंधित विभागों से उसका निवारण करने के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को ज्ञापन सौंपकर सप्तसरोवर मार्ग पर हैरिटेज लाइट लगाने की मांग उठाई। जिस पर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि सप्तऋषि वार्ड में सप्तसरोवर मार्ग से लेकर हरिहर चौक तक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को नए आकर्षित रूप से देखने के लिए हेरिटेज लाइट लगाने का प्रस्ताव विकास प्राधिकरण को दिया गया है। इससे क्षेत्र की सुंदरता एवं व्यापार में वृद्धि होगी।
डॉ हर्षवर्धन जैन ने कहा कि सप्तसरोवर मार्ग में तमाम ऐसे आश्रम है जो देश-विदेश में अपनी अलग पहचान रखते हैं और यहां के मंदिरों में देश-विदेश से लोग आते हैं। सप्तसरोवर मार्ग में विश्व विख्यात मंदिर भारत माता मंदिर भी है हेरिटेज लाइट एवं सौंदर्यीकरण से सप्तसरोवर मार्ग एक अलग आकर्षित क्षेत्र बनेगा क्योंकि बाहर से आने वाला तीर्थ यात्री को और शुभ सुविधा मिलेगी।
मनोज बिष्ट व डॉ निषिथ एरन ने कहा कि इस क्षेत्र को संत बहुमूल्य क्षेत्र के नाम से भी जानते हैं। इसलिए पुराने आरटीओ चौक से लेकर हरिहर चौक तक हेरिटेज लाइट लगवाने एवं सप्तसरोवर मार्ग पर जगह-जगह सौंदर्यीकरण कार्य की जरूरत है।
ज्ञापन देने वालों में राजेश पुरी, गौरव पाल, मनोज बिष्ट, ललित तिवारी, नित्यानंद उपाध्याय, डॉ निषिथ अग्रवाल, डॉ हर्षवर्धन जैन आदि लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *