ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून शहर में फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर रात को एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों युवकों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया था।

सड़क हादसे में 2 अग्निवीरों समेत 3 युवकों की मौत: डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी तीनों को बचाया नहीं जा सका। तीनों युवकों की अलग-अलग समय पर मौत हो गई। इसके बाद पुलिस द्वारा तीनों शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिये गए। हादसे का शिकार दो युवक अग्निवीर थे. वो हाल ही में सेना में भर्ती हुए थे।

उत्तरकाशी के रहने वाले थे युवक: जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के पुरोला निवासी 21 वर्षीय आदित्य रावत, नौगांव निवासी 20 वर्षीय नवीन और पुरोला निवासी 21 वर्षीय मोहित रावत हादसे का शिकार हुए हैं। आदित्य देहरादून में और मोहित करणपुर में रहता था। नवीन सहस्त्रधारा रोड इलाके में रहकर पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

दो युवकों का अग्निवीर में हुई था चयन: मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था. दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था. नवीन प्रतियोगी परीक्षा के साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। मंगलवार देर रात को तीनों करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे. उसी दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस ने ये बताया: थाना राजपुर प्रभारी सैंकी कुमार ने बताया है कि दून अस्पताल में इलाज के दौरान मोहित की मौत हो गई. बुधवार दोपहर में आदित्य की मौत हुई। शाम के समय नवीन ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस द्वारा तीनों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही घटना के संबध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *