जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। कोतवाल, थानाध्यक्षों एवं चौकी प्रभारियों के बाद हरिद्वार जनपद में 12 दरोगाओं का ट्रान्सफर किया है। देर रात जारी की गई ट्रांसफर लिस्ट में 6 महिला दरोगाओं के नाम भी शामिल हैं। एसपी सिटी कार्यालय में तैनात ऋषिकांत पटवाल को नगर कोतवाली और एसआईएस शाखा में तैनात प्रदीप राठौर को रुड़की कोतवाली में नई तैनाती मिली है।

प्रदीप राठौर को कुछ दिन पहले ही हर की पौड़ी चौकी से हटाकर एसआईएस शाखा में तैनाती दी गई थी। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात विजय कुमार थपलियाल को रुड़की कोतवाली भेजा है।

बालम सिंह को रुड़की कोतवाली, एसपी देहात कार्यालय में तैनात प्रदीप कुमार को मंगलौर कोतवाली, खानपुर थाने में तैनात विजय सिंह को रानीपुर कोतवाली में नई तैनाती दी गई है।

खानपुर खाने में तैनात महिला दरोगा सीमा आर्या को बहादराबाद थाना, बहादराबाद में तैनात कल्पना शर्मा को खानपुर, रेखा पाल को गंगनहर कोतवाली से एसपी देहात कार्यालय, प्रीति तोमर को मंगलौर कोतवाली से रुड़की कोतवाली, नीलम को बहादराबाद से मंगलौर कोतवाली और राजेश कुमारी को AHTU शाखा से महिला हेल्पलाइन हरिद्वार में नवीन तैनाती मिली है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *