जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मंगलवार को राहत की सांस मिली है। डिस्टिक कोर्ट ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को राहत देते हुए उनके वकील द्वारा लगाई गई जमानत याचिका पर सुनवाई करने के बाद जमानत दे दी है। मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता ने बहस की थी। जबकि विधायक उमेश कुमार के अधिवक्ता उत्तम सिंह चौहान ने दलील दी कि चैंपियन को जमानत नहीं मिलनी चाहिए।
खानपुर विधायक उमेश कुमार के सरकारी आवास पर की थी फायरिंग
26 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ने रुड़की में अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर विधायक उमेश कुमार के सरकारी आवास पर कई राउंड फायरिंग की थी। मारपीट, गाली-गलौच करते हुए जान से मारने दी थी। इस संबंध में उमेश कुमार की ओर से उनके जनसंपर्क अधिकारी जुबेर काजमी की तहरीर पर पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, अंकित आर्य, मोंटी पवार, कुलदीप व रवि आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
कुंवर प्रणव सिंह व अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया था। आरोपित की जमानत याचिका सत्र न्यायालय में पेश की गई थी। लेकिन बाद सुनवाई से पूर्व ही उनके अधिवक्ता ने जमानत याचिका वापस ले ली थी। जिसके आधार पर सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने जमानत याचिका को निस्तारित कर दिया था।

पुलिस ने चैंपियन को 27 जनवरी को हरिद्वार कोर्ट ने पेश किया था. कोर्ट ने चैंपियन को पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. तब से चैंपियन जेल में ही बंद थे. हालांकि बीते दिनों जेल में ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें हरिद्वार जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 32 दिनों से चैंपियन जिला हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
बता दें कि चैंपियन की पत्नी ने भी खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. इस मामले में पुलिस ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर मुकदमा भी दर्ज किया था और उन्हें हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन कोर्ट ने खानपुर विधायक उमेश कुमार को जमानत दे दी थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *