जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। चाईनीज मांझे ने हरिद्वार में एक जई की जान ले ली। मांझे की चपेट में आने से रेलवे में कार्यरत एक जेई की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुलेख चंद निवासी बेगमपुर बहादराबाद के रूप में हुई है। वे अपनी पत्नी को ऋषिकेश एम्स में दिखा कर ला रहे थे।

जानकारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर कनखल थाना क्षेत्र के गुरुकुल कांगड़ी के समीप सुलेख चंद अपनी पत्नी अरूणा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान अचानक मांझा उनकी गर्दन पर जा लगा। जिससे उनकी बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस कारण उनकी पत्नी भी घायल हो गई। गर्दन में मांझा फंसने से गर्दन बुरी तरह कट गई।

घटना के तत्काल बाद सुलेख चंद को नगर निगम के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकिघ्त्सकों ने उन्हें मृत घांेषित कर दिया। बता दें कि सुलेख चंद पंजाब रेलवे में जेई के पद पर तैनात थे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *