जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

सिडकुल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग महिला खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल कराते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म संबंधी मामले में नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुअस 11/2025 धारा 64(2) च BNS व पॉक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई व विवेचना जारी है. फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए जिनको FSL भेजा जा रहा है. पीड़िता (महिला हाकी खिलाड़ी) का मेडिकल करवाया गया है. आरोपी हॉकी कोच का नाम भानु प्रकाश उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड न 06 टनकपुर थाना टनकपुर जिला चंपावत है। । कोच से भी पूछताछ शुरू कर दी गई। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

उत्तराखंड में 28 जनवरी से होने हैं राष्ट्रीय खेल: आपको बता दें कि उत्तरांचल ओलंपिक संघ के तत्वाधान में 38 वें राष्ट्रीय खेलों का 28 जनवरी से 14 जनवरी तक आयोजन किया जाना है. इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग खेल आयोजित किए जाएंगे. इसी कड़ी में हरिद्वार के रोशनाबाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी, कुश्ती और कबड्डी के मैच होने प्रस्तावित हैं. इन्हीं खेलों की तैयारी में इन दिनों राज्य के खिलाड़ी कैंप में अभ्यास कर रहे हैं।

रविवार की रात पुलिस के होश तब उड़ गए जब एक नाबालिक महिला खिलाड़ी थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि कोच ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने खिलाड़ी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और कोच को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी खोज को गिरफ्तार कर लिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *