जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में एक प्लॉट पर अवैध रूप से कब्जा करने का मामला सामने आया है। प्लॉट पर कब्जा करने के दौरान उसकी दीवार तोड़ने और गेट चोरी भी कर लिया ​गया। प्लॉट मालिक ने थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कराकर आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
अबरार अली पुत्र अय्य्ब निवासी सलेमपुर महदूद ने तहरीर देकर बताया कि थाना सिडकुल जिला हरिद्धार में तहरीर देकर बताया कि उनका प्लॉट ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर परगना रूड़की तहसील व जिला हरिद्धार में स्थित है और जिस पर उन्हीं का कब्जा है। प्लॉट को अपने प्रयोग में लाते हुए नवम्बर— 2023 में चारो ओर की बाउण्डरी कराते हुए उसमें लोहे का गेट भी लगावा था। आरोप है कि उक्त प्लॉट पर बिजेन्द्र पुत्र हुकूम सिंह कराल निवासी ग्राम बहादराबाद थाना बहादराबाद को अवैध तरीके से कब्जा करना चाहता है। जबकि बिजेन्द्र का उक्त सम्पत्ति से कोई मतलब नहीं है। बताया कि 11 अगस्त की आधी रात को बिजेन्द्र व उसके पुत्र ने 7-8 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर षडयंत्र रचकर प्लॉट पर लगे गेट तोड़कर घुस गए और बाउड्री भी तोडकर लोहे के गेट को तोड़कर चोरी कर ले गए। जब वह सुबह को करीब 10 बजे अपनी भूमि पर पहुंचा तो उक्त जानकारी आस-पडोस के व्यक्तियों को दी गई। मौके पर लोहे का गेट गायब व दिवार टूटी हुई मिली है। बताया कि उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *