ex जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। अब सरकारी कार्यालयों में कागज पर कोई फाइल नहीं चलेगी और न ही किसी कागज पर आदेश दिया जाएगा। सभी कार्य एवं प्रक्रियाएं ई—ऑफिस के माध्यम से होगी।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्बयाल ने समस्त विभागाध्यक्षो जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिला स्तर पर समस्त कार्यालयों में पत्र एवं पत्रावलियों का संचरण ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाये। परन्तु देखा जा रहा है कि अभी भी जनपद के कुछ जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों द्वारा पत्रों एवं पत्रावलियों का संचरण मैनुअल माध्यम से किया जा रहा है जो शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन है। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, विभागाध्यक्षों को आदेशित किया है कि 12 अगस्त से जनपद के समस्त कार्यालयों में समस्त प्रकार के पत्रों एवं पत्रावलियों का संचरण ई-ऑफिस के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करें। यदि आदेश के उपरान्त भी किसी भी स्तर से पत्रों, पत्रावलियों का संचरण जिलाधिकारी के समक्ष मैनुअल माध्यम से होना पाया जाता है, तो सम्बन्धित के विरुद्ध दिए गए निर्देशों का अनुपालन करने के सम्बन्ध में नियमानुसार सख़्ती से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *