जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य श्रम संविदा बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है। जिसमें हरिद्वार के भाजपा जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा को बोर्ड में सदस्य पद पर मनोनीत किया गया। उनके सदस्य मनोनीत होने पर विघुत विभाग के संविदा कर्मियों (उपनल) ने प्रसन्नता व उम्मीद जाहिर करते हुए, आशुतोष शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उनको बधाई व शुभकामनाएं देते हुए अपनी कुछ विभागीय समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें आशुतोष शर्मा ने पूर्ण सहयोग करने का व श्रम बोर्ड की बैठक में उन समस्याओं को उठाने का आश्वासन दिया और पूर्व में जो भी अनियमितताएं उपनल संविदा कर्मचारियों के प्रति रही हैं उसको दूर करने में अपना पूर्ण व बोर्ड का सहयोग करने का आश्वासन दिया।
इस शिष्टाचार भेंट को उपनल संविदा कर्मियों ने बहुत संतोषजनक बताया व कहा है कि एक बार फिर से उनकी समस्याएं सरकार तक सही माध्यम से पहुंचेगी तथा सरकार शीघ्र ही उनका निराकरण जरुर करेगी।
इस अवसर पर त्रिलोक चन्द्र मुकेश कुमार वर्मा, ब्रिजेश कुमार शर्मा, श्याम लाल कोहली, नाथीराम, कुंवर पाल, मनोज शर्मा व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *