जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल कैंपस में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के बैनर तले पौधारोपण किया गया। संकल्प लिया गया कि रौंपे गए पौधों की देखरेख का जिम्मा भी उत्तरांचल पंजाबी महासभा करेगी। इस दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए शहीदों को श्रद्धाजंलि भी दी गई।
शुक्रवार को डीपीएस के प्रधानाचार्य अनुपम जग्गा की अगुवाई में स्कूल कैंपस में पौधारोपण की शुरूआत की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने कहा कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधारोपण करना एक बेहतर शुरूआत है। पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ देश की खातिर शहीद हुए जवानों को यह सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। महासभा के पदाधिकारी हरजीत सिंह ने कहा कि भविष्य में जब यह पौधें वटवृक्ष का रूप लेकर हर किसी को छाया प्रदान करेंगे, जैसा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों ने आमजन की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। उन्होंने शहीदों की याद में बड़ी संख्या में पौधारोपण किए जाएंगे, जिससे की आगामी पीढ़ी को शहीदों की शहादत से रूबरू कराया जा सकें। कहा कि शहीदों की याद में 101 पौधें लगाए गए हैं, इन सभी पौधों की देखभाल भी महासभा के पदाधिकारी समय समय पर करते रहेंगे।
इस दौरान प्रवीण कुमार, गर्व बत्रा, राम अरोड़ा, सुनील अरोड़ा, सुभाष तनेजा, राजकुमार समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *