जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भोजपुरी लोक समिति भेल हरिद्वार के सदस्यों ने मां के नाम एक पेड़ का उद्देश्य मन में धारण करते हुए स्वर्ण जयंती और लीेडो क्लब में पौधे लगाए।
जिसमें मध्य पीपल, पाकड़, पापड़ी, नीम, आम, जामुन, शीशम और सेमल सहित 55 पौधे रोपित करने का काम किया। भोजपुरी लोक समिति के सचिव सुनील कुमार गुप्ता, सहसचिव रवि यादव, डीएस बिन्द, कोषाध्यक्ष छोटे लाल, विनोद चौधरी, संरक्षक मंडल के सदस्य गणेश चौधरी, नवीन तिवारी, गौरव ओझा, अमरेंद्र पांडे, राजेश दुबे, शिव शंकर पांडे, राजनाथ यादव, अतुल राय, विनोद सिंह, संजय सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, प्रभात त्रिपाठी, रामचन्द्र यादव, रामनिवास वर्मा, राजकुमार यादव तथा अन्य साथियों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया। सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी पौधारोपण करने के साथ उनका पालन पोषण भी करते हुए अन्य लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का काम भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *