जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। रुड़की ध्रुव गार्डन में पांच दिवसीय निःशुल्क समर कैंप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। स्पर्श गंगा के प्रणेता डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और राष्ट्रीय संयोजिका डॉ आरुषि निशंक ने नन्हे मुन्ने बच्चों को सन्देश के माध्यम से शुभकामनाये दी। सभी प्रतिभागी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और अपनी प्रस्तुति दी। समाजसेवी रीता चमोली, मनु रावत, प्रीति गुप्ता ने प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र, देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय देते हुए विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम और योग आसन प्रस्तुत किए, योगाचार्य गीता कार्गी, आशा धस्माना, कमला केन्थोला, रेखा ने समर कैम्प में बच्चों को निःशुक्ल योग प्रशिक्षण देकर अपनी सेवाएं दी। स्पर्श गंगा टीम का मुख्य उद्देश्य है बच्चों को उनकी प्रतिभानुसार आत्मनिर्भर बनाना। स्पर्श गंगा संयोजिका सावित्री मंगला और हेमा बिष्ट ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य है, बच्चों को राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, की भावना बचपन से ही सिखानी चाहिए। हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के सानिध्य में स्पर्श गंगा 2009 से मां गंगा की स्वच्छता के लिए काम कर रहा है और सामाजिक कार्यो में अपनी अग्रणीय भूमिका निभा रहा है। रीता चमोली ने कहा कि ग्रीष्मकालीन गतिविधियों से बच्चों में नवचेतना जागृत होती है। मनु रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। यह कैम्प उमंग, खेलकूद, मौज मस्ती भरी पाठशाला होते है, क्योंकि इस तरह के कैम्प में बच्चे खेल खेल में व्यवहारिक ज्ञान अर्जित करते है। हुनर सीखना सर्वोत्तम कला है। प्रीति गुप्ता ने कहा कि समर कैम्प बच्चों को महत्वपूर्ण सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक कौशल विकसित करने में मदद करता है। समर कैम्प बच्चों के विकास में मील का पत्थर साबित होते है।


कार्यक्रम में सैकडों बच्चों ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में सावित्री मंगला, हेमा बिष्ट, आशा धस्माना, गीता कार्गी, कमला केन्थोला, दमयंती नेगी, पुष्पा बुडाकोटि, प्रभा भट्ट, मितुषी, कविता सैनी, मीनाक्षी, नीता रानी, रेखा, अनीता, सुनीता सैनी को भी सम्मानित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *