जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। उत्तराखंड रोडवेज इम्पाइज यूनियन शाखा हरिद्वार की वार्षिक कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें नवनिर्चाचित पदाधिकारियों ने शासन से मांग उठाते हुए कहा कि निगम की बसें बढ़ाई जाएं। निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को हाईकोर्ट के आदेश पर नियमि​त किया जाएगा। वेतनमान में 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता अवशेष एरियर के साथ, मकान का किराया सातवें वेतनमान के अनुसार दिया जाए।
शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन शाखा हरिद्वार डिपो में प्रांतीय आदेश पर सभा का आयोजन करते हुए शाखा—2024 की कार्यकारिणी गठन के लिए चुनाव किए हुए। जिसमें चुनाव अधिकारी राकेश तोमर, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेश कुमार, मंत्री हरि सिंह, प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार की नेतृत्व में चुनाव हुआ। सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष रफल सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, शाखा मंत्री चंद्रबीर, संयुक्त मंत्री यतेंद्र कुमार एवं शिव वीर, संगठन मंत्री शीशपाल, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, लेखा परीक्षक अमित पचौरी, प्रचार मंत्री कर्ण सिंह, कार्यालय सचिव सुहैल खान को चुना गया। क्षेत्रीय प्रतिनिधि तेजबीर सैनी, यशपाल सिंह को, प्रांतीय सदस्य के रूप में चरण सिंह, विनोद कुमार को मनोनित किया। सभा की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार एवं संचालन तेजबीर सैनी ने किया। शाखा अध्यक्ष लोकेंद्र कुमार ने कहा कि परिवहन निगम में कर्मचारियों की मांगे लंबे समय से पेंडिंग चली आ रही है, जिनके लिए जल्द ही उच्च अधिकारियों से मुलाकात की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *