टटपूंजिया नेता मोहित कौशिक भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। टटपूंजिया नेता के द्वारा गुर्जर बिरादरी को गाली देने की आडियो सामने आने पर समाज में आक्रोश फैल गया है। बिरादरी के गणमान्यों के साथ आमजन ने भाजपा संगठन को चेतावनी दी है कि गाली देने वाले असामाजिक व्यक्ति को भाजपा से बर्खास्त करने के साथ जेल भेजा जाए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे भाजपा के प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत का बहिष्कार करते हुए दूसरी पार्टी के प्रत्याशी को मतदान करेंगे।
छुटभैया नेता मोहित कौशिक, जोकि झबरेड़ा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। उसकी गुर्जर बिरादरी को गाली देने की आडियो वायरल हो गई है। जिसमें वह पूरी गुर्जर बिरादरी का अपमान कर रहा है। ब्राह्मण बिरादरी का होने के चलते हुए गुर्जर समाज के गणमान्य लोग किसी जाति समाज को गाली देने के बजाय व्यक्तिगत को गाली देने के पक्षधर है। लेकिन जिस तरह से गुर्जर बिरादरी को ब्राह्मण समाज के मोहित कौशिक ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी है उससे पूरी बिरादरी में आक्रोश है, क्योंकि आडियो पूरे देश में फैल गया है। बिरादरी के लोगों ने राष्ट्रहित की बात करने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार से मांग उठाई है कि तत्काल ऐसे नेता को पार्टी से बर्खास्त करें और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देश देकर बिरादरी का सम्मान बचाने का काम करें। गुर्जर बिरादरी के युवा टटपूंजिया नेता मोहित कौशिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी भी कर रहे हैं।

हालांकि कुछ गुर्जर बिरादरी के नेता जोकि बिक चुके हैं, वह गाली देने वाले नेता की पैरवी भी कर रहे हैं, या कुछ चुप्पी साध गए हैं। इससे दूसरी बिरादरी के लोग गुर्जर बिरादरी का उपहास उड़ा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *