स्कूलों की छ्ट्टी

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार जनपद के स्कूलों में जिलाधिकारी धीराज सिंह ने अवकाश घोषित कर दिया है। अवकाश 12 फरवरी को रहेगा। अवकाश का कारण ऋषिकुल मैदान में होने जा रहे नारी शक्ति महोत्सव को लेकर किया गया है। कारण बताया गया है कि कार्यक्रम में अधिक भीड़ आने से उस दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बन सकती है, इस दौरान स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो सकती है, इसलिए इंटरमीडिएट तक के स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी में भी अवकाश रहेगा।
वहीं, 12 फरवरी को सोमवार का दिन पड़ रहा है, इससे पहले रविवार को 10 तारीख को सैकेंड शनिवार पड़ रहा है। एक साथ तीन दिन की छुट्टी होने से यात्रा का आनंद लिया जा सकेगा। परिवार के साथ तीन दिन किसी भी पर्यटन स्थल या अयोध्या में राम मंदिर घूमा जा सकता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *