जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार में क्रिस्टल वल्र्ड के सामने बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार से गंगा स्नान कर अपने निवास स्थल गाजियाबाद लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बहादराबाद—रुड़की के बीच हाईवे के किनारे पर बनी पुलिया से टकरा गई। जिसमें पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने भर्ती कराया।
गाजियाबाद के संदीप एन्कलेव अकबरपुर ब्रहमपुर गाजियाबाद निवासी मिथलेश का परिवार गंगा स्नान करने हरिद्वार आया था। वे सोमवार की सुबह तड़के गंगा में डुबकी लगाकर अपने निवास स्थल गाजियाबाद के लिए रवाना हुए। जैसे ही वे पतंजलि से आगे क्रिस्टल वल्र्ड के सामने से गुजर रहे थे, तभी उनकी वेगनआर कार नंबर यूपी 14 ईबी 0520 एक पुलिया से टकरा गई। स्पीड तेज होने कार के अगले हिस्से परखच्चे उड़ गए। इससे कार में सवार मि​थलेश झा और उनके पुत्र राजन झा के साथ आशीष की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया। शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार ने बताया कि हादसे के संबंध में मृतकों और घायल के परिजनों को सूचना दे दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *