जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। बिना रैरा पंजीकृत कराकर प्लॉटिंग वाली भूमि में एचआरडीए ने ध्वस्तीकरण अभियान चलाया। एचआरडीए के अधिकारी अवैध प्लॉटिंग पर निरंतर कार्रवाई करा रहे हैं, लेकिन फिर भी बिना अप्रूव्ड कराए ही प्लॉटिंग किए जाने के मामले सामने आ रहे हैं।

एचआरडीए की उपाध्यक्ष एवं मेलाधिकारी सोनिका

हरिद्वार—रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सोनिका के निर्देश पर रुड़की तहसील में अवैध प्लॉटिंग पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की गई। कार्रवाई मंगलौर रुड़की में मुंडलाना रोड पर मुस्तकीम की करीब 25 से 26 बीघा में विकसित की जा रही अनाधिकृत प्लाटिंग पर की गई। प्राधिकरण टीम (शाखा कार्यालय रुड़की) द्वारा जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया।

एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह

एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया​ कि बिना नक्शा स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण और या बिना अ्प्रूव्ड कराए की गई प्लॉटिंग सभी पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर उपस्थित अनाधिकृत निर्माणकर्ता को निर्देश दिए गए कि स्थल पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे निर्माण कार्य ना किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *